Kangra News: धर्मशाला में निकाली पेडल फॉर डेमोक्रेसी साइकिल रैली

धर्मशाला। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम से युवा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली पेडल फॉर डेमोक्रेसी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदाता पंजीकरण, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर ही निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों और एसएसबी सपड़ी के जवानों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज चाडला व मुरारी लाल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोरजे ठाकुर सहित जिला एवं उपमंडल स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला में निकाली पेडल फॉर डेमोक्रेसी साइकिल रैली #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar