Chamoli News: मिनिस्टीरियल कर्मियों की कलमबंद हड़ताल से कामकाज ठप

पोखरी। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी नौ फरवरी से कलमबंद हड़ताल पर हैं। इससे विभाग का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ हुआ है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर मिनिस्टीरियल कर्मचारी पदोन्नति और पारस्परिक स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी सोमवार से कामकाज बंद कर धरने पर बैठे हुए हैं। इससे लोनिवि में योजनाओं की फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। भुगतान भी ठप हो गया है, इससे निर्माण कार्य प्रभावित होंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल से विभगीय कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। बुधवार को धरना स्थल पर देवेंद्र कठैत, प्रदीप, अनूप परमार, मोहन लाल नाथ, अमित कुमार, गोकुल कोहली, आनंद नेगी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: मिनिस्टीरियल कर्मियों की कलमबंद हड़ताल से कामकाज ठप #PenDownStrikeByMinisterialEmployeesParalysesWork #SubahSamachar