Chamba News: पेंशनरों में महंगाई भत्ते की किस्तें न देने पर रोष

हमीरपुर में 11 मई को हाेगी राज्य स्तरीय आपात बैठकहिम आंचल पेंशनर्स संघ की बनीखेत में हुई मासिक बैठकसंवाद न्यूज एजेंसीबनीखेत (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक मंगलवार को बनीखेत खंड के अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मई को हमीरपुर में संघ की राज्य स्तरीय आपात बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान, महासचिव और प्रत्येक खंड के प्रधान और महासचिव अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। पेंशनरों ने राज्य सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की किस्तें न देने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में डीए के अंतर को लेकर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए दे रही है वहीं, राज्य सरकार मात्र 45 प्रतिशत पर रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर रोक लगा रखी है। इससे पेंशनरों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो पेंशनर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया। सदस्यों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जनता को विश्वास में लिया जाना चाहिए। प्रीपेड और पोस्टपेड का झंझट खत्म कर महीने के बाद रीडिंग के आधार पर ही बिल आना चाहिए। नए मीटरों की कीमत उपभोक्ता के बिल में डालना सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान अविलंब किया जाए। साथ ही साल 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके देय लाभ अभी तक नहीं मिले हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। सदस्यों ने बनीखेत से डलहौजी तक बैरियर लगाए जाने का भी आग्रह किया है। बैठक में प्रकाश चंद, पवन चंद, देव राज, मदन और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: पेंशनरों में महंगाई भत्ते की किस्तें न देने पर रोष #PensionersAngryOverNon-paymentOfDearnessAllowanceInstallments #SubahSamachar