Kullu News: पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया
पेंशनर फेडरेशन भुंतर खंड की बैठक में लिया गया निर्णयसरकार से जल्द लंबित डीए और अन्य वित्तीय लाभ जारी करने की मांग..संवाद न्यूज एजेंसीभुंतर (कुल्लू)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन भुंतर खंड की मासिक बैठक शनिवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में पेंशनरों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। सदस्यों ने प्रदेश संयुक्त समिति से सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया।जिलाध्यक्ष आईडी शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ते (डीए) की सभी लंबित किस्तें और अन्य वित्तीय देय जारी करने तथा 15 अगस्त को इसकी घोषणा करने की मांग की। साथ ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन और लंबित वित्तीय लाभ उपलब्ध कराने का आग्रह किया।बैठक में भुंतर-मणिकर्ण सड़क की जर्जर हालत में शीघ्र सुधार, जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता में छूट देकर ऑफलाइन विकल्प उपलब्ध कराने, सड़कों पर घूम रहे लावारिस मवेशियों की समस्या के समाधान तथा स्थानीय सड़कों की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग भी उठाई गई। पेंशनरों ने उपायुक्त कुल्लू से जिला कार्यकारिणी के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने का भी आग्रह किया। बैठक में खंड महासचिव हीरा हरि सिंह नेगी, वित्त सचिव सुखदेव, बुद्धि सिंह, सुदर्शन मिश्रा, शेर सिंह, सुधा देवी, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 18:43 IST
Kullu News: पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया #PensionersPassedAResolutionToLaunchAnAgitationAgainstTheGovernment. #SubahSamachar
