Chamba News: वर्ष 2016 से लंबित देय भुगतान को लेकर गरजे पेंशनर

चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ शाखा चंबा की मासिक बैठक मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड के विश्राम गृह हरदासपुरा में हुई l बैठक की अध्यक्षता बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान निक्कू राम ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्ष 2016 से लंबित देय भुगतान पर गहन चर्चा करते हुए कहा कि सरकार और बोर्ड प्रबंधन हमारे धैर्य कि परीक्षा लेना बंद करें अन्यथा उनको इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पेंशनर अपना हक लेना चाहते हैं और वे उसे लेेकर ही रहेंगे। इस मौके पर कर्म चंद, हेम नंद शर्मा, मुकेश बेदी, घनश्याम सोनी, धर्मवीर शर्मा, दलीप चौणा, मान सिंह, बुधिया राम, करण सिंह, नेक चंद, लाल चंद, बिमला शर्मा, मधु सहित लगभग 50 पेंशनरों ने भाग लिया। यह जानकारी यूनिट के महासचिव दलीप चौणा ने दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: वर्ष 2016 से लंबित देय भुगतान को लेकर गरजे पेंशनर #PensionersRaiseHueAndCryOverPendingPaymentsSince2016 #SubahSamachar