Kangra News: परागपुर में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना न होने से लोग नाराज
परागपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 25 जनवरी को परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों को विकास की नई उम्मीदें जगी थीं। 22 मई को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब काम में तेजी आएगी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी फाइल का सरकारी दफ्तरों में उलझे रहना प्रशासनिक ढिलाई को दर्शाता है।जसवां-परागपुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां अभी तक एसडीएम कार्यालय की सुविधा नहीं है। परिसीमन आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कार्यालय न खुलना प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय निवासी संदीप, दीपक, नीरज, अजय, ऋषभ, राहुल, रजत, पवन, दिनेश, संजीव और कृष्ण गोपाल ने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को धरातल पर उतारने के लिए फाइल की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।उधर, सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव प्रोमिला शर्मा ने स्पष्ट किया कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने से संबंधित फाइल अभी विभागीय प्रक्रिया और उच्च-स्तरीय समीक्षा के अधीन है। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी, सरकार तत्काल प्रभाव से अधिसूचना जारी कर देगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 18:04 IST
Kangra News: परागपुर में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना न होने से लोग नाराज #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
