Mandi News: धूल-मिट्टी से वायरल की चपेट में आ रहे लोग
धूल मिट्टी से बचने के लिए मास्क का करें उपयोग : डॉ. दुष्यंतसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। महाशिवरात्रि मेला मैदान में धूल-मिट्टी उड़ने से लोग खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में 15-20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की जांच करने के बाद चिकित्सक उन्हें दवाइयां लिखते हुए आवश्यक सुझाव देकर घर भेज रहे हैं। जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।एक सप्ताह तक चले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार मौसम का भरपूर सहयोग रहने से लोग व कारोबारी खुश हैं, लेकिन मेला मैदान में उड़ रही धूल मिट्टी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। अधिकांश लोगों में गला खराब, नाक व आंखों में संक्रमण से नाक बहना, छींकें आना जारी है। गला खराब होने से लोग बुखार की चपेट में आए हैं। धूल उड़ने से यह लोगों के श्वसन तंत्र के जरिये फेफड़ों तक पहुंच रही है और लोगों को बीमार कर रही है। बाक्समोसम बदलाव और धूल मिट्टी से खांसी, जुकाम व गला खराब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोजाना 15 से 20 मरीज अस्पताल में उपचार के पहुंच रहे हैं। मेला या बाजार में जाने से पहले सभी मुंह पर मास्क पहनें ताकि धूल-मिट्टी से बचे रहें। मुंह-हाथ व पांवों को अच्छी तरह से धोने के बाद साफ कपड़े पहने, खाना खाने से पहले व शौच आदि जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से साफ करें। -डॉ. दुष्यंत ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:46 IST
Mandi News: धूल-मिट्टी से वायरल की चपेट में आ रहे लोग #PeopleAreGettingInfectedWithTheVirusDueToDustAndSoil. #SubahSamachar
