Noida News: बिजली कटौती से लोग परेशान
यमुना सिटी (संवाद)। सर्दी के मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रबूपुरा इलाके के लोगों समस्या दूर करने की मांग की है। रबूपुरा इलाके में लगभग तीन से चार हजार बिजली कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इलाके के सुंदर सिंह ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती होने पर अधिकारी खपत बढ़ने की बात कहते हैं, लेकिन सर्दी में भी लगातार कटौती की जा रही है। बीते एक सप्ताह से बिजली कटौती की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:20 IST
Noida News: बिजली कटौती से लोग परेशान #PeopleAreTroubledByPowerCuts #SubahSamachar
