Gurugram News: सेक्टर-46 की जर्जर सड़कों से लोग परेशान
बादशाहपुर। सेक्टर-46 की सड़कें इन दिनों बेहद खराब स्थिति में हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और टूटी-फूटी सड़कें स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। लोगों का कहना है कि रोजाना आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान हालत और खराब हो जाती हैं, जिससे पानी भरने पर गड्ढे दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 14:00 IST
Gurugram News: सेक्टर-46 की जर्जर सड़कों से लोग परेशान #PeopleAreTroubledByTheDilapidatedRoadsOfSector-46 #SubahSamachar
