Meerut News: तहसील रोड पर जलभराव से लोग परेशान

सरधना। तहसील रोड पर जलभराव की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार तहसील रोड पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़क का स्तर नीचा होने और नाले के जाम होने के कारण यहां अक्सर पानी भर जाता है। वर्तमान में नगर पालिका की ओर से गोमतीनगर से आगे सड़क निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अब समस्या गोमतीनगर से पहले के हिस्से में बढ़ गई है। तालाब के सामने वाले क्षेत्र में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तहसील रोड पर जलभराव से लोग परेशान #PeopleAreTroubledByWaterloggingOnTehsilRoad. #SubahSamachar