Ambala News: बीपीएल राशन कटने से भटक रहे लोग, पीपीपी में वार्षिक आय बन रही बाधा
अंबाला सिटी। समाधान शिविर में पहले की तरह इस बार भी बीपीएल राशनकार्ड कटने और परिवार पहचान पत्र में गलत संपत्ति चढ़ने से वार्षिक आय बढ़ने की शिकायत पहुंची। सबसे ज्यादा ऐसे ही शिकायत समाधान शिविर में पहुंच रही हैं। परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय बढ़ते ही लोग शिविर में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको कोई स्थाई समाधान नहीं मिल पा रहा। जिस वजह से लोग सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में सीटीएम अभिषेक गर्ग ने समस्याएं सुनी। वहीं, पिछले दो माह की बात करें तो बुढ़ापा पेंशन रुकने और बीपीएल राशनकार्ड कटने के मामले बढ़े हैं। संवाद-------कोट्स रतनहेड़ी गांव के सलिंद्र ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में 400 स्कवेयर फुट जमीन को जोड़ दिया गया है। इस वजह से परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 3 लाख तक बढ़ गई। आय बढ़ने के कारण उनका बीपीएल राशनकार्ड कट गया। उन्होंने शिविर में समस्या रखी थी, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।-------प्लाट की निशानदेही करवाने के लिए रखी समस्या जगाधरी गेट की रहने वाली वंदना ने बताया कि उनका हनुमान मंदिर पंचमुखी जंडली में प्लाट है। उन्होंने प्लाट की निशानदेही करवाने के लिए अपनी शिकायत दी थी, लेकिन प्लाट की निशानदेही नहीं जा रही। वह भी कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुकी है और तहसील में इसको लेकर गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।-----बीपीएल राशन कार्ड कटा, नहीं बना शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि उनका बीपीएल राशनकार्ड कट गया है। अभी तक दोबारा राशनकार्ड नहीं बना है। इस समस्या को लेकर वह शिविर में पहुंचे थे। --------- इन लोगों ने भी रखी अपनी समस्याएं केसरी गांव से अजय कुमार ने पेंशन संबंधी समस्या रखी। शहर सरस्वती नगर निवासी मुकेश कुमार ने सीवरेज बंद होने, लौंटा गांव से जसमेर सिंह ने राशन कार्ड कटने की समस्या रखी। नगराधीश ने सभी की समस्याएं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद समाधान शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 03:42 IST
Ambala News: बीपीएल राशन कटने से भटक रहे लोग, पीपीपी में वार्षिक आय बन रही बाधा #PeopleAreWanderingDueToCutInBPLRation #AnnualIncomeInPPPIsBecomingAHindrance #SubahSamachar
