बत्ती गुल-गुस्सा फुल: मुरादाबाद में लोगों ने घेरा बिजलीघर, फॉल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन तक नहीं मिले
भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती सेे कांशीरामनगर के लोगों का सब्र जवाब दे गया। शाम से शुरू हुई बिजली की आंखमिचौली रात तक जारी रही तो गुस्साए लोग घरों से निकलकर सीधे बिजलीघर पहुंच गए। रात करीब 11 बजे 60 से अधिक लोगों ने कांशीरामनगर बिजलीघर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि इलाके में फॉल्ट और ओवरलोडिंग अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय केवल अस्थायी मरम्मत में जुटा रहता है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे 33 केवी लाइन के केबल बक्से में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 08:57 IST
बत्ती गुल-गुस्सा फुल: मुरादाबाद में लोगों ने घेरा बिजलीघर, फॉल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन तक नहीं मिले #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadPowerCuts #MoradabadPowerCrisis #MoradabadOverloading #GheraoOfMoradabadPowerStation #MoradabadNews #MoradabadWeatherUpdate #DisruptedPowerSupply #SubahSamachar
