Rishikesh News: दस दिन से गंदा पानी पी रहे हजारों लोग

जल संस्थान और जल निगम के बीच समन्वय की कमी से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। शैल विहार, प्रगति विहार और डीजीबीआर कैंप के आसपास दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। करीब पांच हजार की आबादी पिछले दस दिन से परेशान है। जल संस्थान ने मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम पर डाली है। जल निगम के अधिकारी क्षतिग्रस्त लाइनों की सुध नहीं ले रहे हैं।करीब दो महीने पहले पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ऋषिकेश ने जर्मन बैंक के सहयोग से सीवर लाइन बिछाई थी। सीवर लाइन बिछाने के दौरान कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। मरम्मत ठीक से न होने के कारण ये लाइनें दोबारा टूट गईं। हाल ही में हुई बारिश से सीवर लाइनों के बैठने से भी पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।इन क्षतिग्रस्त लाइनों के कारण शैल विहार में एक सप्ताह से ऊर्जा निगम के कार्यालय और कॉलोनी में पानी की आपूर्ति ठप है। बीएसएनएल की आवासीय कॉलोनी में पानी का दबाव कम है। डीजीबीआर कैंप और प्रगति विहार में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दूषित पानी से लोगों के बीमार होने की आशंका है।---कोट-- शैल विहार, प्रगति विहार, डीजीबीआर कैंप के पास कई स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। जिन स्थानों पर पूर्व में लीकेज ठीक किया गया था, वहां पर भी बारिश में सीवर लाइन के बैठने के कारण दोबारा से लीकेज हो रहा है। घरों में दूषित पानी आ रहा है। जल निगम के अधिकारी कार्रवाई को तैयार नहीं हैं। - सरोजनी थपलियाल, पार्षद, प्रगति विहार---शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद जहां-जहां पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रखी हैं, उन्हें ठीक करने का काम जल निगम का है। इतनी सारी जगहों पर लीकेज ठीक करना जल संस्थान से संभव नहीं है। जल निगम ही लाइनों का लीकेज ठीक करेगा। - अरुण विक्रम सिंह रावत, जलकल अभियंता, ऋषिकेश---शैल विहार, प्रगति विहार, आशुतोष नगर से सटे क्षेत्र में जहां-जहां पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा। जल्द ही लीकेज ठीक करने के इंतजाम किए जाएंगे। - दीपक वत्स, एई, पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ऋषिकेश

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: दस दिन से गंदा पानी पी रहे हजारों लोग #PeopleHaveBeenDrinkingDirtyWaterForTenDays #SubahSamachar