Gurugram News: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में निवेश में रुचि ले रहे लोग
गुरुग्राम। शहर में इन दिनों डाकघर की बचत योजनाओं को लेकर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल माह में ही 1217 लोगों ने डाकघर की पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट योजना में निवेश किया है। सुरक्षित निवेश, सरकारी गारंटी और बैंक की तुलना में बेहतर ब्याज दरों के कारण आम नागरिकों का भरोसा इस योजना की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सरकार की गारंटी होती है और निवेश पर तय ब्याज मिलता है। वर्तमान में इस योजना पर 8 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। जिससे निवेशकों को काफी फायदा हो रहा है। अधीक्षक गुलशन कुमार का कहना है कि नौकरीपेशा वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवार इस योजना में सबसे अधिक रुचि दिखा रहे हैं। खास बात यह है कि अब युवा भी छोटी बचत को सुरक्षित भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 17:15 IST
Gurugram News: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में निवेश में रुचि ले रहे लोग #PeopleInterestedInInvestingInPostOfficeSavingsAccount #SubahSamachar
