Sonipat News: छह माह से उखड़ी सड़क का निर्माण नहीं होनेप र लोगों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। कल्याण नगर में छह माह से उखड़ी पड़ी सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर नागर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कल्याण नगर सेवा समिति के प्रधान पवन तनेजा ने नगर आयुक्त को मेल से ज्ञापन सौंपा। पवन तनेजा ने बताया कि कल्याण नगर की मुख्य गली छह माह पूर्व पेयजल व सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ दी गई थी। उसके बाद नगर निगम की ओर से सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया। गली उखाड़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा कॉलोनीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश में ही सड़क जगह-जगह सड़क धंस चुकी है। पारुल अरोड़ा ने बताया कि टूटी सड़क के कारण लोग अपनी गाड़ियों को गली के अंदर नहीं ला पा रहे हैं। गाड़ियां गली में फंस रही हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को आने जाने में परेशानी हो रही है। कल्याण नगरवासियों ने आयुक्त को प्राथमिकता के आधार पर समस्या के शीघ्र निवारण का अनुरोध किया। इस दौरान वीना तनेजा, रंजना चौहान, दीक्षा कुकरेजा, आशा भारद्वाज, सुषमा मक्कड़, किरण चावला, सुरेंद्र कुकरेजा, श्वेता चावला, बबीता डबास भी मौजूद रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 17:46 IST
Sonipat News: छह माह से उखड़ी सड़क का निर्माण नहीं होनेप र लोगों ने किया प्रदर्शन #PeopleProtestedAgainstTheNon-constructionOfTheRoadWhichHadBeenUprootedForTheLastSixMonths. #SubahSamachar
