Una News: नगर निगम में शामिल पंचायतों में स्वच्छता ऐप से जुड़ेंगे लोग

स्वयं सहायता समूह के सदस्य घर-घर जाकर करवाएंगे पंजीकरण, लोगों को सफाई के प्रति करेंगे जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। नगर निगम क्षेत्र में शामिल पंचायतों में अब लोगों को स्वच्छता ऐप से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को ऐप पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें और सुझाव आसानी से दर्ज कर सकें।वर्तमान में यह अभियान पहले से बने पुराने वार्डों में चलाया जा रहा है, जबकि अब इसे हाल ही में निगम में शामिल पंचायत क्षेत्रों तक भी विस्तारित करने की योजना है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गांव-गांव और वार्ड स्तर पर लोगों को स्वच्छता ऐप के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत नागरिकों को ऐप डाउनलोड करने और उसमें पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों की मदद ली जाएगी। समूह के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता ऐप की जानकारी देंगे और मोबाइल फोन के माध्यम से उनका पंजीकरण भी करवाएंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि ऐप के जरिये सफाई से संबंधित शिकायतें किस प्रकार दर्ज की जा सकती हैं।नगर निगम का कहना है कि स्वच्छता ऐप के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। ऐप के जरिए लोग अपने क्षेत्र में कूड़ा उठान, गंदगी या अन्य स्वच्छता संबंधी समस्याओं की जानकारी सीधे नगर निगम तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनका समय पर समाधान संभव हो सकेगा।इसके साथ ही लोगों को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इसी उद्देश्य से पंचायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता ऐप से जोड़ने की योजना बनाई गई है, ताकि सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।कोटनगर निगम में शामिल हुए 14 पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता ऐप को लेकर जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: नगर निगम में शामिल पंचायतों में स्वच्छता ऐप से जुड़ेंगे लोग #PeopleWillBeConnectedToTheCleanlinessAppInThePanchayatsIncludedInTheMunicipalCorporation. #SubahSamachar