Roorkee News: श्रमिक शोषण के खिलाफ पीपल्स यूथ फ्रंट का प्रदर्शन
श्रमिकों के शोषण और दमनकारी नीतियों के विरोध में पीपल्स यूथ फ्रंट ने कस्बे में प्रदर्शन किया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार जिलाधिकारी कार्यालय घेराव के लिए कूच किया जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। बाद में संगठन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जेएम दीपक रामचंद्र सेठ को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में 12-16 घंटे काम लेने के बावजूद ओवरटाइम न देने और न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार पर लगे गुंडा एक्ट को फर्जी और श्रमिक नेताओं को फंसाने की साजिश बताया। झूठे मुकदमे वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी एक हजार रुपये प्रतिदिन करने, ठेका प्रथा बंद कर नियमितीकरण और महिला श्रमिकों पर लगाई गई अनुचित पाबंदियां हटाने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अर्चना बिष्ट, अनुज गौतम, कपिल छाबड़ा, मनु नार्वे, भीम किशोर, सुरेंद्र बुटोइया, अजय जिनवाल, गोविंद सिंह, अनिता कपड़वाल और डॉ. मोनिका किशोर आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 14:44 IST
Roorkee News: श्रमिक शोषण के खिलाफ पीपल्स यूथ फ्रंट का प्रदर्शन #People'sYouthFrontProtestsAgainstTheExploitationOfWorkers #SubahSamachar
