Gurugram News: दो प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाया स्थायी डिब्बा
गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो प्रमुख ट्रेनों में एक-एक डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी। ट्रेनों में डिब्बे बढ़ने से कंफर्म सीट मिलने से यात्रियों को सफर में सुविधा होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन-12065/66 में एक जुलाई से एक अतिरिक्त एसी चेयर कार डिब्बा जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में तीन वातानुकूलित कुर्सीयान, 17 द्वितीय कुर्सीयान, एक पावर कार व एक गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। इसके अलावा जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन-12985/86 में भी एक जुलाई से एक अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान, 13 वातानुकूलित कुर्सीयान और दो पावर कार सहित कुल 17 डिब्बे होंगे। दोनों ट्रेनों में डिब्बे जोड़ने को लेकर रेलवे विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 14:45 IST
Gurugram News: दो प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाया स्थायी डिब्बा #PermanentCoachesAddedToTwoMajorTrains. #SubahSamachar
