पीईटी: मैनपुरी में युवक ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ पकड़ा, आखिरी दिन की परीक्षा में 27 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को मैनपुरी में एक युवक ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 27 और संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति ने बताया कि आज की परीक्षा में जांच में एक अभ्यर्थी राकेश कुमार को ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ परीक्षा कक्ष में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वही एआई आधारित फेस रिकग्निशन और आधार आधारित सत्यापन से 27 अन्य अभ्यर्थियों को संदिग्ध चिन्हित किया गया है। उनके दस्तावेज का अलग से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद उनके बारे में निर्णय लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पीईटी: मैनपुरी में युवक ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ पकड़ा, आखिरी दिन की परीक्षा में 27 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए #CityStates #Lucknow #UpPetExam #MainpuriNews #BluetoothDevice #ExamCheating #SuspiciousCandidates #FaceRecognition #UpssscRecruitment #SubahSamachar