Petrol Diesel Prices Hike: डीजट, पेट्रोल से लेकर सीएनजी तक की बढ़ी कीमत, हर वर्ग परेशान; जानें अपडेट

Petrol Diesel Price in UP Today: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल रुपये और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। जनपद में, पेट्रोल की कीमतें 95.58 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 88.73 रुपये से बढ़कर 91.81 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे अब सीएनजी 94 रुपये से लेकर 96.50 रुपये लीटर हो गई है। इससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है। तेल की मूल्य वृद्धि से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। सामान खरीदने में लगने वाला वाहन का भाडा अब और बढ़ जाएगा। व्यवसायिक गैस का मूल्य रसोई गैस के मूल्य से सवा तीन गुना अधिक है, जिसे लेकर रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। अब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ने से हर व्यापार में महंगाई का असर पड़ेगा। जबकि लोग भाजपा को व्यापारियों की सरकार कहते हैं लेकिन इस सरकार में व्यापारी परेशान है। - जीवन लाल अग्रहरि, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल मछलीशहर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 21:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Petrol Diesel Prices Hike: डीजट, पेट्रोल से लेकर सीएनजी तक की बढ़ी कीमत, हर वर्ग परेशान; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #Jaunpur #PetrolDieselPriceInUpToday #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar