Chamba News: मकान की छत पर जा गिरी पिकअप

धरवाला (चंबा)। बकाणी के पास रनौला-सिरना-रूठार मार्ग पर स्थित कथवाड़ा के निकट मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। लंबे समय से खड़ा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में चालक सहित वाहन में सवार अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।चालक मनजीत ने लंबे समय से खड़े पिकअप वाहन को स्टार्ट करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन स्टार्ट होने के बजाय न्यूट्रल होकर आगे बढ़ गया और सड़क के किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए नीचे स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। वाहन के मकान की छत पर गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 22:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Chamba news hp news



Chamba News: मकान की छत पर जा गिरी पिकअप #ChambaNewsHpNews #SubahSamachar