Chamba News: खज्जियार के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदगी के ढेर

खज्जियार (चंबा)। विश्वभर में विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार के मुख्य प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की एंट्री गंदे पानी के बीच से हो रही है। द्वार के साथ गंदा पानी जमा हो चुका है। इसकी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। यह पानी होटलों से बहते हुए वहां पर पहुंचा है। हैरानी इस बात की है कि वन्य प्राणी विभाग खज्जियार में जाने वाले पर्यटकों से एंट्री शुल्क तो वसूल रहा है लेकिन उन्हें वहां पर बेहतर सेवाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं। स्थानीय लोगों चमन सिंह, रवि कुमार, योगराज, हंसराज, सोनू, मनोज कुमार, चैन लाल और केवल कुमार ने बताया कि जो भी पर्यटक झील मैदान में जाता है तो उसका प्रवेश इसी द्वार से होता है। ऐसे में यहां गंदगी होना कहीं न कहीं पर्यटन पर भी बुरा असर डाल सकती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मुख्य प्रवेश द्वार के पास सफाई की जाए। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ नवनाथ माने ने बताया कि जल्द मुख्य प्रवेश द्वार के पास गंदगी को साफ करवाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 18, 2026, 23:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: खज्जियार के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदगी के ढेर #PilesOfGarbageAtTheMainEntranceOfKhajjiar. #SubahSamachar