हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का पहले लगेगा पता: विभाग करेगा डिजिटल ट्रैकिंग, 50 संस्थानों में पायलट प्रोजेक्ट
हिमाचल प्रदेश में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का अब पहले ही विभाग को पता लग जाएगा। इसके लिए आंचल एप पर गर्भवती महिलाओं का डेटा अपलोड होगा। इससे विभाग गर्भवती महिलाओं की डिजिटल तरीके से ट्रैकिंग करेगा। शिमला और चंबा के 50 संस्थानों से पायलट प्रोजेक्ट के तहत एप को शुरू किया जाएगा। दोनों जगहों में सफलता मिलने के बाद विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा। इससे न केवल गर्भवती महिलाओं की सेहत सुरक्षित होगी बल्कि नवजात को भी इसका फायदा मिलेगा, साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर भी कम होने में मदद मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 22:17 IST
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का पहले लगेगा पता: विभाग करेगा डिजिटल ट्रैकिंग, 50 संस्थानों में पायलट प्रोजेक्ट #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HighRiskPregnancies #SubahSamachar
