Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री ने कहा रुपये की कमजोरी पर सरकार की नजर, अमेरिका से व्यापार वार्ता अगले माहीने

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 96 के स्तर तक कमजोर होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि सरकार के सभी विभाग मिलकर टीम की तरह काम कर रहे हैं और कई आर्थिक कदमों पर विचार किया जा रहा है। गोयल ने भरोसा जताया कि भारत इस कठिन दौर से भी विजेता बनकर बाहर निकलेगा। अगले महीन अमेरिका से बात करेगा भारत गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को गंभीरता से देख रही है। पीएम एग्रीकोला मेडल से सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) के सर्वोच्च सम्मान 'एग्रीकोला मेडल' से सम्मानित किए जाने पर गोयल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के पास अपार क्षमता है। हर भारतीय में इतनी ताकत है कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश के लोगों में किसी तरह का डर या कमजोरी नहीं है। वैश्विक चुनौतियां और भारत की तैयारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वीकार किया कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन भारत के पास मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास है। उन्होंने दोहराया कि भारत इन चुनौतियों से पार पाकर विजेता बनकर उभरेगा। गोयल ने कहा कि भारत की आर्थिक क्षमता को अब वैश्विक स्तर पर गंभीरता से देखा जा रहा है। किसानों के लिए मोदी के प्रयासों को वैश्विक पहचान गोयल ने एफएओ के 'एग्रीकोला मेडल' सम्मान को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत के किसानों के लिए बड़े स्तर पर किए गए काम का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को अब वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की हालिया विदेश यात्रा बेहद सफल रही, जहां उन्हें तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। यह सम्मान भारत की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है। आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी से खर्च की अपील पीयूष गोयल ने देशवासियों से आयात पर निर्भर उत्पादों के इस्तेमाल और खर्च को लेकर अधिक सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में जो अपील की है, उसे हर भारतीय गंभीरता से ले रहा है। लोग अपने छोटे-बड़े प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी से खर्च करने को बेहद जरूरी बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 12:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री ने कहा रुपये की कमजोरी पर सरकार की नजर, अमेरिका से व्यापार वार्ता अगले माहीने #IndiaNews #National #PiyushGoyal #MinisterOfCommerceAndIndustryOfIndia #UsAmericaTalks #SubahSamachar