Kurukshetra News: पियूष शर्मा के शतक से टीम ने दर्ज की शानदार जीत
कुरुक्षेत्र। विक्ट्री फील्ड कुरुक्षेत्र में आयोजित क्रिकेट मैच में पीडब्लयूडी 11 की टीम ने इंडिया 11 को 67 रन से हरा दिया। लैदर बॉल पर खेले गए इस मुकाबले में पीडब्लयूडी 11 ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 22 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।पीडब्लयूडी 11 की ओर से पियुष शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 109 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और छह छक्के शामिल रहे। वहीं गौरव कश्यप ने 31 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके लगाए। इंडिया 11 की ओर से गेंदबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर रोकने में सफल नहीं रही।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया 11 की टीम 156 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विनीत बूरा ने 23 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। गेंदबाजी में दीप धीमान ने 2.3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पियुष शर्मा को शानदार शतक लगाने पर प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर चुना गया। एक अन्य डे नाइट मुकाबले में गोविंद माजरा की टीम ने हरिगढ़ बोरख को आठ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंद माजरा ने 68 रन बनाए। जवाब में हरिगढ़ बोरख की टीम 60 रन पर सिमट गई। मैच में राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:55 IST
Kurukshetra News: पियूष शर्मा के शतक से टीम ने दर्ज की शानदार जीत #PiyushSharma'sCenturyHelpedTheTeamRegisterAResoundingVictory. #SubahSamachar
