Shimla: धूमल बोले- आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले से तय था, आर्थिक संकट का समाधान भाषण नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल में जो वित्तीय संकट की चर्चा हो रही है, वह अचानक उत्पन्न हुई स्थिति नहीं है। बल्कि इसके संकेत वर्षों पहले ही स्पष्ट हो चुके थे। उन्होंने कहा कि आरडीजी के चरणबद्ध समाप्त होने की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद सरकार ने समय रहते वैकल्पिक संसाधन जुटाने और वित्तीय प्रबंधन की ठोस योजना नहीं बनाई। धूमल ने कहा कि वित्त आयोग की रिपोर्ट में पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि 31 मार्च 2026 के बाद आरडीजी समाप्त हो जाएगी। यह कोई नई घोषणा नहीं है। जब यह बात वर्षों पहले से ज्ञात थी, तो सरकार को उसी अनुसार अपनी नीतियां, खर्च और आय के स्रोत तय करने चाहिए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:11 IST
Shimla: धूमल बोले- आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले से तय था, आर्थिक संकट का समाधान भाषण नहीं #CityStates #Shimla #PkDhumal #SubahSamachar
