Rohtak News: जाट कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आज
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय में 27 अप्रैल को एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव आईसीआईसीआई बैंक की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें स्नातक कर चुके या स्नातकोत्तर कर रहे या कर चुके जिनकी उम्र 28 वर्ष से कम है उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। कॉलेज प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. शीशपाल राठी ने बताया कि इस ड्राइव में 27 अप्रैल को 10 बजे से कोई भी पूर्व विद्यार्थी जो स्नातक कर चुका है भाग ले सकता है। विद्यार्थी को कॉलेज कैंपस में अपने सीवी के साथ अन्य डॉक्यूमेंट भी साथ लेकर आने हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 19:33 IST
Rohtak News: जाट कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आज #PlacementDriveAtJatCollegeToday #SubahSamachar
