Delhi NCR News: 69वें नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी नई दिल्ली। राजधानी में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के (फेज-4) का आयोजन दिल्ली के कई स्टेडियम व स्कूल में किया जा रहा है। इसमें देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत में सभी टीमों ने त्यागराज स्टेडियम में पंजीकरण कराया। इस चरण में बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कलारिपयट्टू समेत कई खेलों के मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और कलारिपयट्टू के मुकाबले त्यागराज स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। कलारिपयट्टू में केरल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बैडमिंटन बालक वर्ग टीम इवेंट सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले जारी हैं। खेल अधिकारियों का कहाना है कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दे रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 19:10 IST
Delhi NCR News: 69वें नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी ले रहे भाग #PlayersFromAcrossTheCountryAreParticipatingInThe69thNationalSchoolGames #SubahSamachar
