Noida News: अभ्यास शिविर में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ नोएडा किंग्स की टीम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को टीम के खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर मैच खेला। इस दौरान बल्लेबाजों ने शॉट लगाने का अभ्यास किया, वहीं गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ को बेहतर करने पर ध्यान दिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया और टीम संयोजन को मजबूत करने की कोशिश की। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन 14 अगस्त से लखनऊ में होगा। इस प्रतियोगिता में नोएडा किंग्स के अलावा पांच अन्य टीमें भी हिस्सा लेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अभ्यास शिविर में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना #PlayersSweatedItOutAtTheTrainingCamp. #SubahSamachar