Kangra: 38 साल की मां सुमना देवी की गुहार- मुझे मृत नहीं, हकदार समझिए सरकार; जानें पूरा मामला

मैं अभी जिंदा हूं, मुझे जबरदस्ती कागजों में मृत मत बनाइए। सरकार मुझे न्याय दे, ताकि 1500 रुपये की मासिक सहायता से मेरे बेटे की पढ़ाई और पालन-पोषण में कुछ मदद मिल सके। यह पीड़ा उस बेबस मां की है, जिसे सरकारी पोर्टल ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल की ग्राम पंचायत नियांगल (गांव बाड़ा) का है, जहां 38 वर्षीय सुमना देवी को मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपये की मासिक सहायता से वंचित होना पड़ रहा है। ऑनलाइन सत्यापन के दौरान आ रही इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका आवेदन पत्र आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 22:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra: 38 साल की मां सुमना देवी की गुहार- मुझे मृत नहीं, हकदार समझिए सरकार; जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #SumanaDeviKangra #SubahSamachar