PM Kisan Samman Nidhi: 'सम्मान निधि' पाने वाले किसान जरूर करा लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगी अगली किस्त
बदायूं जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जून 2026 तक अनिवार्य ई-केवाईसी पूरी नहीं कराने वाले किसानों की आगामी सम्मान निधि की किस्तों का भुगतान रोक दिया जाएगा। ऐसे लाभार्थी स्वतः ही योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिए जाएंगे। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने, फर्जी लाभार्थियों को चिह्नित करने, डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा केवल वास्तविक एवं जीवित किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी लाभार्थियों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी पात्र लाभार्थी किसानों की ई-केवाईसी 30 जून 2026 से पहले पूर्ण कराना विभाग की प्राथमिकता है। यदि कोई किसान निर्धारित तिथि तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो उसकी आगामी किस्तों का भुगतान स्वतः रुक जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
PM Kisan Samman Nidhi: 'सम्मान निधि' पाने वाले किसान जरूर करा लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगी अगली किस्त #CityStates #Bareilly #Budaun #UttarPradesh #PmKisanSammanNidhi #EKyc #SammanNidhi #Farmers #SubahSamachar
