Meerut Metro: पीएम मोदी की मेरठ जनसभा की तैयारियां तेज, लगा जर्मन हैंगर, 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर मोहिउद्दीनपुर में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। सभा स्थल पर लगाए जा रहे अत्याधुनिक जर्मन हैंगर का 80 प्रतिशत कार्य रविवार शाम तक पूरा कर लिया गया है। सोमवार से पंडाल के भीतर पीएम के मुख्य मंच (डायास) का निर्माण कार्य शुरू होगा। 200 से अधिक कर्मचारी दिन-रात पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मोहिउद्दीनपुर स्थित इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप की जमीन से पीएम मोदी कई बड़े संदेश देने की तैयारी में हैं। राजनीतिक जानकार इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आगाज के रूप में देख रहे हैं। पीएम यहां से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गंगा एक्सप्रेस-वे, जेवर एयरपोर्ट और क्षेत्र के अन्य एक्सप्रेस-वे का उल्लेख कर विकास की तस्वीर पेश करेंगे। पीएम मोदी और योगी गन्ने के बढ़ाए गए रेट का हवाला देकर भी किसानों को साधने का काम कर सकते हैं। किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारी सभी को साधने की तैयारी जनसभा स्थल पर चल रही तैयारियों में भी देखी जा सकती है। यह भी पढ़ें:UP:बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut Metro: पीएम मोदी की मेरठ जनसभा की तैयारियां तेज, लगा जर्मन हैंगर, 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा #CityStates #Meerut #पीएममोदीमेरठरैली #मेरठजनसभातैयारी #मोहिउद्दीनपुररैली #पीएमसुरक्षाव्यवस्थामेरठ #जर्मनहैंगरमेरठ #हेलिपैडमेरठ #Spgसुरक्षा #PmModiMeerutRally #SubahSamachar