PM Modi Speech: 'महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती हैं', पीएम बोले- विरोधियों को चुकानी पड़ेगी कीमत

लोकसभा में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की बढ़ती भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम सभी खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि इस परिवर्तन के दौर के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस गहन चर्चा से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे, जो आने वाले समय में देश की दिशा और विकास को तय करेंगे। उन्होंने माना कि यह कदम पहले भी उठाया जा सकता था, लेकिन अब जो अवसर मिला है, वह बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। ये भी पढ़ें:- PM In Lok Sabha: संविधान में संशोधनों पर प्रधानमंत्री की अपील- इस अवसर को जाने न दें, इस मंथन से अमृत निकलेगा उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन देश के लिए निर्णायक है। पिछले दो-तीन दशकों में जमीनी स्तर पर महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है और अब वे केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि नीतियों और फैसलों पर भी प्रभाव डालने की स्थिति में हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि जो लोग राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें इस बदलाव को समझना होगा। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो इस परिवर्तन का विरोध करेंगे, उन्हें भविष्य में इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ये भी पढ़ें:-संविधान संशोधन पर रार:'कसकर जवाब देंगे', संसद में अमित शाह की दो-टूक, विरोध कर रहे विपक्ष में किसने क्या कहा प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि देश में उभर रही महिला नेतृत्व शक्ति को स्वीकार करना ही राजनीतिक दूरदर्शिता है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर तैयार हो रही महिला लीडरशिप को ध्यान में रखकर ही आगे की रणनीतियां बनानी होंगी।ग्राफिक्स में पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM Modi Speech: 'महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती हैं', पीएम बोले- विरोधियों को चुकानी पड़ेगी कीमत #IndiaNews #National #PmModi #SubahSamachar