PM Modi Varanasi Visit: शिवरात्रि के बाद काशी आएंगे पीएम मोदी, हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात; जानें खास
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवरात्रि के बाद काशी के दौरे पर आ सकते हैं। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न विभागों से उन योजनाओं और परियोजनाओं की सूची मांगी गई है, जिनका प्रधानमंत्री शिलान्यास या लोकार्पण कर सकते हैं। अनुमान है कि इस दौरे में काशी को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सूची मांगी है, ताकि शिलान्यास और लोकार्पण का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा सके। विभागों के अनुसार कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का शिलान्यास पीएम मोदी कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 23:38 IST
PM Modi Varanasi Visit: शिवरात्रि के बाद काशी आएंगे पीएम मोदी, हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात; जानें खास #CityStates #Varanasi #PmModiVaranasiVisit #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
