Uttarkashi News: पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

पुरोला। नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को जागरूक करने और फेरी एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले फेरी व्यवसायियों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के ईओ प्रदीप दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को ऋण, डिजिटल भुगतान, क्रेडिट सुविधा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों एवं फेरी व्यवसायियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सर्वाधिक डिजिटल लेनदेन करने पर अंकलेश भंडारी एवं हरीश राणा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर जितेन्द्र सिंह राणा, अवर अभियंता प्रशांत भंडारी, वरिष्ठ सहायक राजकुमार, सफाई निरीक्षक नितेश रावत, अजय सेमवाल, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, कैलाश चंद, बलवीर, रोहित भंडारी आदि मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को किया गया सम्मानित #PMSVANidhiBeneficiariesFelicitated. #SubahSamachar