Aligarh: धूमधाम से मनाया गया पीएम स्वनिधि महोत्सव, योजना के छह साल हुए पूरे, रेहड़ी-पटरी वालों की बदली तकदीर

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और उत्तर प्रदेश शासन के नगरीय विकास विभाग के दिशा-निर्देशन में अलीगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डूडा कार्यालय के सभागार में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। योजना के सफलतम 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स), प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।महोत्सव के दौरान अधिकारियों ने योजना से मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह योजना छोटे दुकानदारों के लिए एक बड़ा संबल बनकर उभरी है। तीन चरणों में आर्थिक मदद योजना के तहत पात्र वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के पहले चरण में 15,000, दूसरे चरण में 25,000 और तीसरे चरण में 50,000 रुपए तक का ऋण दिया जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh: धूमधाम से मनाया गया पीएम स्वनिधि महोत्सव, योजना के छह साल हुए पूरे, रेहड़ी-पटरी वालों की बदली तकदीर #CityStates #Aligarh #PmSwanidhi #PmSwanidhiFestival #AligarhNews #SubahSamachar