Agra News: मारपीट के बाद पुलिस की कार्रवाई धीमी, परिवार भयभीत

अछनेरा। थाना किरावली के गांव नगला झब्बा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के करीब पचास दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़िता और उसका परिवार भय के साये में जी रहा है।यह मामला नगला झब्बा निवासी एकता पुत्री श्यामवीर से जुड़ा है। 8 फरवरी को सुबह 11 बजे एकता अपने प्लॉट पर गई थी। आरोप है कि पड़ोस की सीमा पत्नी गोवर्धन अपनी पुत्रियों माधुरी, निशा और काजोल के साथ वहां खूंटा गाड़ रही थी। एकता ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें पीटा। शोर सुनकर उनकी मां गुड्डी देवी और बहनें सोनिया व शिवानी मौके पर पहुंची। आरोप है कि सभी ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पीड़ित परिवार की मांगपीड़िता के परिजन का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें रोजाना राजीनामा के लिए धमकियां दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना किरावली प्रभारी ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों से राय लेने के लिए रिमाइंडर भेजा है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: मारपीट के बाद पुलिस की कार्रवाई धीमी, परिवार भयभीत #PoliceActionSlowAfterAssault #FamilyFearful #SubahSamachar