Kullu News: प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण को लेकर पुलिस सतर्क

लोगों से अपील, काम पर रखे कामगारों का करवाएं पंजीकरणघाटी में हुईं आपराधिक घटनाओं में ज्यादा मजदूरों का हाथसंवाद न्यूज एजेंसीउदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में यदि किसी ने प्रवासी कामगार घर, ठेकेदार या अन्य विभाग में काम पर रखा हो या रह रहा है, तो उन सभी का क्षेत्र के नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के जिसके पास भी कामगार पाए गए तो इसकी जिम्मेदारी उस मालिक की होगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने अधीन रखे प्रवासी कामगारों का पंजीकरण अपने नजदीकी पुलिस थाना या चौकियों में अवश्य करवा लें। बताया जा रहा है कि घाटी में इससे पहले हुए आपराधिक मामलों में प्रवासी कामगारों की ही संलिप्तता अधिक पाई गई है। ऐसी स्थिति में बिना पंजीकरण आपराधिक मामलों में संलिप्त व्यक्ति को तलाशने में पुलिस को भी काफी परेशानी होती है। पंजीकरण होने की सूरत में प्रवासी कामगारों का स्थायी पता उपलब्ध होगा, जिसके चलते ऐसी किसी घटना को अंजाम देने वाले कामगार को जल्द पकड़ा जा सकता है। इसके लिए उनका पंजीकरण होना अनिवार्य है। लाहौल घाटी में बर्फ पिघलना शुरू हो गई है। कामगार घाटी में पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने सभी प्रवासी कामगारों काआम लोगों से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण को लेकर पुलिस सतर्क #PoliceAlertRegardingRegistrationOfMigrantLaborers #SubahSamachar