Delhi News: हत्या में शामिल चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

शालीमार बाग इलाके में मानसिक रूप में बीमार की हत्या का मामला अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में बहन पर हमला करने का प्रयास और पीछा करने के शक में मानसिक रूप से बीमार बिरेंद्र की हत्या के आरोपी चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी 15 से 17 साल के हैं। पुलिस शनिवार को पहले ही आरोपी अमन को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब पुलिस मुख्य आरोपी आदिल की तलाश में दबिश दे रही है।उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को शालीमार बाग की इंदिरा काॅलोनी में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल 50 साल के बिरेंद्र को पीसीआर कर्मी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। छानबीन में पता चला कि बिरेंद्र मानसिक रूप से बीमार था। वह मां के साथ इंदिरा काॅलोनी झुग्गी में रहता था। घटना से कुछ देर पहले वह घर से निकला था। तभी उसकी नजर एक लड़की पर गई और वह उसके पीछे दौड़ा और हमला करने की कोशिश की। लड़की घबराकर अपने घर चली गई। उसने इस बारे में अपने भाई आदिल को बताया। इसके बाद आदिल गुस्से में अपने दोस्तों के साथ बिरेंद्र की तलाश करने लगा। रात में मुलाकात होने पर बिरेंद्र की पिटाई कर दी और उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी जांच में पता चला कि घटना के समय मुख्य आरोपी के साथ चार नाबालिग भी मौजूद थे, जिनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी इसी इलाके के रहने वाले हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: हत्या में शामिल चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा #PoliceApprehendedFourMinorsInvolvedInTheMurder. #SubahSamachar