UP Crime: प्रेम विवाह कर नाम बदला, फिर नकाब पहनने का बनाने लगा दबाव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पहले एक युवक ने हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया। इसके बाद अब नकाब पहनने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगा। मामले में आरोपी पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्या है पूरा मामला थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पहले अरमान ने प्रेम विवाह किया। पहले तो सब ठीक था। दोनों को एक पुत्री भी हुई। इसके बाद उसने नाम बदल दिया। फिर वह नमाज पढ़ने, नकाब पहनने, रोजा रखने, मांस खाने का दबाव बनाने लगा। इसे भी पढ़ें;UP: एआई से फर्जी कागजात बना खुद को बताता था रॉ एजेंट, लोगों को करता था गुमराह; पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोप है कि बात न मानने पर अरमान अपनी पत्नी को मारने-पीटने व प्रताड़ित करने लगा। युवती की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन व एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को आरोपी पति अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Crime: प्रेम विवाह कर नाम बदला, फिर नकाब पहनने का बनाने लगा दबाव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #CrimeNews #MirzapurPolice #SubahSamachar