Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा
संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना दुधारा पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बैरियहवा मोड़ पुलिया के पास से पुलिस टीम ने मोहम्मद अली निवासी उचहरा कला थाना दुधारा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 02:52 IST
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा #PoliceArrestedAYouthWithOneAndAHalfKilogramsOfMarijuana. #SubahSamachar
