Firozabad News: चार गैंगस्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में भागे चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे की टीम ने आरोपी मोमीन निवासी अब्बास नगर, रामगढ़, आरिफ उर्फ टिक्कुल निवासी चिश्ती नगर (कश्मीरी गेट), रामगढ़, समीर निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, रामगढ़, मोहसिम उर्फ नंगा निवासी अब्बास नगर, रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। चारों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और उन पर पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:13 IST
Firozabad News: चार गैंगस्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार #PoliceArrestedFourGangsters #SubahSamachar
