Panipat News: शहर में 34 स्थानों पर की गई नाकेबंदी, कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की प्रवेश बंद

पानीपत। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दि गए हैं। जिने में 34 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। हरिद्वार हाईवे से लेकर असंध रोड पर प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रविवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया। सनौली रोड सहित शहर में विभिन्न चौक चोराहों व विभिन्न मार्गों पर 34 जगह नाके लगाए हैं। इनमें 15 नाके सनौली बार्डर, बलजीत नगर नाका, संजय चौक, सिवाह चौक, सिवाह चौक, न्यू सनौली बाइपास, सिवाह बस स्टैंड, खोजकीपुर बार्डर नाका, बबैल के नजदीक ड्रेन पुल पर, असंध रोड नाका, एनएफएल नाका, डाहर गोल चक्कर, नहर बाइपास टी प्वाइंट, जलालपुर मोड़, समालखा पुल के नीचे, मतलौडा चौक पर 24 घंटे के लिए नाकाबंदी की गई। इसके साथ ही 19 नाके सनौली एक्सप्रेस कुराड़ चौक, छाजपुर चौक से चैटाला रोड, उग्राखेड़ी चौक, शिव चौक, कमल फर्नीचर चौक, छाजपुर से चैटाला रोड पर डाडोला चौक, सिवाह फ्लाई ओवर के नीचे, भापरा मोड़, हल्दाना नाका, चुलकाना किवाना मोड़, रामलाला चौक, बुड़शाम चौक, शाहपुर नाका, खंडरा अड्डा नजदीक शिव मंदिर, सौंधापुर नोहरा मोड़, डाहर शुगर मील, भालसी मोड़, मतलौडा गौशाल के पास व उंटला से आंसन मोड़ पर नाकाबंदी की गई है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ियों को सुरक्षा व सुगम मार्ग उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सभी अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहें। इस मौके पर नोडल अधिकारी एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, डीएसपी यातायात सुरेश सैनी भी मौजूद रहे।----------बीएमबी कट होकर जाएंगी दिल्ली की बसें गांव सिवाह के पास चैटाला रोड के सामने कट पर बैरिकेडस लगाए गए है। जिससे दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को अब बीएमबी कट से यु-टर्न लेकर फ्लाई ओवर पर चढ़ना होगा। इसके साथ ही 46 राइडर व ईआरवी निरंतर गश्त कर रही हैं। पैदल महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रास्ते में और कांवड़ शिविरों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शहर में 34 स्थानों पर की गई नाकेबंदी, कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की प्रवेश बंद #PoliceCheckpointsSetUpAt34LocationsAcrossTheCity;EntryOfHeavyVehiclesOntoTheKanwarRouteBanned. #SubahSamachar