अपहरण और लूटकांड: पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला के पिंजौर में युवक के अपहरण और लूटपाट के मामले में बुधवार सुबह बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान दीपेश निवासी चरखी दादरी और योगेश निवासी भिवानी के रूप में की है। सूत्रों के अनुसार एक आरोपी का संबंध रोहित गोधारा गैंग से भी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 03:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपहरण और लूटकांड: पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली #CityStates #Chandigarh-haryana #Panchkula #PanchkulaPolice #SubahSamachar