शस्त्र लाइसेंस मामला: सपा सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन पर एफआईआर, सियासी गलियारों में मची खलबली

गाजीपुर में लाइसेंस पर क्रय विक्रय किए गए रायफल की पत्रावली गायब कराने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही तत्कालीन शस्त्र लिपिक गौरीशंकर लाल और सुग्रीव तिवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुख्तार अंसारी (वर्तमान में मृत) एवं परिजनों को निर्गत शस्त्रों की वर्तमान स्थिति, आईएस 191 गैंग के सदस्यों एवं सहयोगियों द्वारा लिए गए 51 शस्त्र लाइसेंसों पर क्रय विक्रय किए गए 145 विभिन्न शस्त्रों के भौतिक सत्यापन एवं जांच में तथ्य खुलकर सामने आ रहे हैं। जांच में तथ्य प्रकाश में आया कि अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस संख्या 1188/पी 11 संबंधित शस्त्र लाइसेंस पत्रावली व क्रय विक्रय संबंधी पत्रावली संबंधित शस्त्र लिपिकों के साथ मिलीभगत करते हुए अभिलेखागार से गायब करा दिया गया है। इसे भी पढ़ें;CM Yogi Visit: काशी आ रहे मुख्यमंत्री योगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि दशकों पूर्व अरुणाचल प्रदेश राज्य के अलोंग जिले में एनपीबी राइफल संख्या पर लिए गए रायफल संख्या 44667 का क्रय विक्रय होना मिला। इसकी अपेक्षित पत्रावली व उक्त शस्त्र की वर्तमान स्थिति का पता नहीं होने से भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। एसपी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंसी अफजाल अंसारी, तत्कालीन शस्त्र लिपिक गौरीशंकर लाल और शस्त्र लिपिक सुग्रीव तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई चल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 05:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शस्त्र लाइसेंस मामला: सपा सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन पर एफआईआर, सियासी गलियारों में मची खलबली #CityStates #Varanasi #PoliceFir #GhazipurNews #GhazipurCrimeNews #SubahSamachar