Varanasi News: जमीन दिलाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज
लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट में महेश नगर कॉलोनी निवासी न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर महेश नगर कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्या है पूरा मामला पुलिस को तहरीर में डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2018 में उन्होंने घर और अस्पताल निर्माण के लिए अरविंद कुमार सिंह से जमीन खरीदने की बात की थी। अरविंद ने महेश नगर कॉलोनी में अपनी 1400 वर्ग फुट जमीन एक करोड़ रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया। सौदा तय होने के बाद उसने दो लाख रुपये बयाना दिया। बचे रुपये किस्तों में देने पर सहमति बनी।इसके बाद जमीन पर निर्माण शुरू करने की अनुमति दे दी। शिकायत के अनुसार, डॉ. राकेश ने 50 लाख रुपये खर्च कर मकान का निर्माण कराया और बाद में अरविंद कुमार सिंह को 1 करोड़ 41 लाख 70 हजार 306 रुपये का भुगतान किया, जिसमें लगभग 18 लाख नकद और शेष राशि बैंक खाते के से दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 13:06 IST
Varanasi News: जमीन दिलाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiPolice #SubahSamachar
