Kushinagar News: पुलिस लाइंस में जवानों को मेस, महिलाओं को पार्लर और बच्चों को पार्क की सौगात
कुशीनगर। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए सोमवार को कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और वामा सारथी की अध्यक्ष ट्विंकल झा ने नवनिर्मित मेस, लेडीज पार्लर, बार्बर शॉप और चिल्ड्रन्स पार्क का शुभारंभ किया।पुलिस लाइन परिसर में परिवहन शाखा के सुंदरीकरण कार्य और जवानों के लिए बनाए गए नए मेस का उद्घाटन एसपी केशव कुमार ने किया। मेस शुरू होने से पुलिसकर्मियों को भोजन संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है।वहीं, पुलिस परिवार की महिलाओं और जवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में लेडीज पार्लर और बार्बर शॉप की सुविधा शुरू की गई। इसका उद्घाटन वामा सारथी की अध्यक्ष ट्विंकल झा ने किया। इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को परिसर में ही इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। पुलिस लाइन में रहने वाले बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन्स पार्क भी तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन एसपी केशव कुमार की पुत्री वर्णिका ने वामा सारथी अध्यक्ष ट्विंकल झा और एसपी की मौजूदगी में किया। इन सुविधाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:05 IST
Kushinagar News: पुलिस लाइंस में जवानों को मेस, महिलाओं को पार्लर और बच्चों को पार्क की सौगात #PoliceLinesGetsNewFacilities:AMessForPersonnel #AParlorForWomen #AndAParkForChildren. #SubahSamachar
