Bihar News: मोबाइल बना 'कलह' की जड़, हाथीदह में बच्चों संग जान देने निकली महिला, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस मामला हाथीदह थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने दो अबोध बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थिति में सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर पहुंची है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने एसडीपीओ रामकृष्ण को मामले की जानकारी दी एसडीपीओ के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम बिना देर किए पुल पर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को कूदने से पहले सुरक्षित पकड़ लिया। समझाकर थाने लाई गई महिला पुलिस ने महिला और बच्चों को समझा-बुझाकर हाथीदह थाने लाया। इसके बाद महिला के पति विनोद यादव को भी थाने बुलाया गया और पूरे मामले की पूछताछ शुरू की गई। बताया जा रहा है कि महिला मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहने वाली है। पीड़िता सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति और सौतेला पुत्र उसके साथ मारपीट करते हैं, जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठाने जा रही थी। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद वहीं महिला के पति विनोद यादव ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी पत्नी मोबाइल रखती है, जिसे लेकर वह नाराज रहता है। उसने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह फिर भी मोबाइल इस्तेमाल करती है। इस पर सरिता देवी ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है। बिना मोबाइल के उसका काम प्रभावित होता है। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और परिवार को शांत कराया। पुलिस ने विनोद यादव को सख्त चेतावनी दी और विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 07:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: मोबाइल बना 'कलह' की जड़, हाथीदह में बच्चों संग जान देने निकली महिला, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान #CityStates #Crime #Bihar #Patna #BiharNews #SubahSamachar