Tikamgarh News: इंदौर के युवक की हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

टीकमगढ़ के मवई गांव में रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए इंदौर निवासी युवक अमित विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 17 मई को मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इंदौर के नंदबाग कॉलोनी निवासी अमित विश्वकर्मा अपने रिश्तेदारों के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने मवई गांव आया था। इसी दौरान गांव में कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अमित और उसके साथियों के साथ लात-घूंसों, डंडों और लकड़ी की पटिया से मारपीट कर दी। मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया गंभीर हालत में अमित को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में अमित के दो रिश्तेदार भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मवई गांव निवासी बहादुर लोधी, राहुल लोधी व छीपोन गांव निवासी सौरभ लोधी, रामकृष्ण लोधी और राजकुमार अहिरवार ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है हालांकि, गांव के लोगों का कहना है कि विवाद की असली वजह शराब दुकान के सामने शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी थी। ग्रामीणों के अनुसार मवई गांव की शराब दुकान के बाहर देर रात तक खुलेआम शराबखोरी होती है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो राहगीरों से भी विवाद करते हैं। ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case: भोपाल में रातभर चली समर्थ से पूछताछ, घटना वाली रात की कहानी में झोल! कई सवालों पर उलझन वहीं, पुलिस प्रवक्ता रहमान खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विवाद की जड़ मोटरसाइकिल साइड में लगाने को लेकर हुई कहासुनी थी, जिसके बाद आरोपियों ने हमला किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी सड़क पर पहले एक सर्राफा व्यापारी की हत्या भी हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tikamgarh News: इंदौर के युवक की हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद? #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Tikamgarh #AmitVishwakarmaMurder #MavaiVillage #Faizabad #MurderCase #MadhyaPradeshNews #PoliceAction #SubahSamachar