किरायेदार और घरेलू नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य : कमलदीप

यमुनानगर। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की अपील की है। एसपी कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान किया है कि मकान, दुकान और संस्थान के मालिक किरायेदार या कर्मचारी रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। एसपी ने कहा कि कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किरायेदार बनकर या नौकर के रूप में काम लेकर चोरी, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों की साजिश रचते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सत्यापन में लापरवाही बरतने पर मकान मालिकों, दुकानदारों और संस्थानों के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन के लिए संबंधित थाना में जाकर फार्म जमा करवाया जा सकता है। साथ ही कर्मचारियों और किरायेदारों के आधार कार्ड की प्रति भी मालिक के पास होनी चाहिए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




किरायेदार और घरेलू नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य : कमलदीप #PoliceVerificationOfTenantAndDomesticServantIsMandatory:Kamaldeep #SubahSamachar